Connect with us

हवलदार पंकज की तलाश के लिए सीएम ने दिए प्रभावी निर्देश।

उत्तराखण्ड

हवलदार पंकज की तलाश के लिए सीएम ने दिए प्रभावी निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रभावी निर्देश दिए हैं। परिजनों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने स्वतः संज्ञान लेते हुए खोज एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए चल रहे अभियान की लगातार निगरानी की जाए और हरसंभव संसाधनों का उपयोग करते हुए अभियान में तेजी लाई जाए। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हैं।

हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने उनके परिजनों से संवाद कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी परिवार के संपर्क में है और खोज अभियान की प्रगति की लगातार जानकारी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है और हवलदार पंकज की तलाश के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]