Connect with us

तमकनाला आपदा पर सीएम की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली के लिए तेज हुई कवायद।

आपदा

तमकनाला आपदा पर सीएम की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली के लिए तेज हुई कवायद।

संवादसूत्र देहरादून: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने जिलाधिकारी चमोली और गढ़वाल मंडल आयुक्त से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव कार्य, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों और अन्य माध्यमों से ग्रामीणों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाए।

ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर आवाजाही जल्द बहाल करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर तत्काल काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति और नुकसान का आकलन करने को कहा गया है, ताकि राहत और पुनर्व्यवस्था के कार्यों में देरी न हो।

बढ़ते जलप्रवाह और बदलते मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निचले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से चमोली समेत प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय कर राहत एवं बचाव दलों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सक्रिय करने की व्यवस्था की गई है।

सोमवार को तमकनाला में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह बढ़ने से 123 बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा निर्मित बेली ब्रिज बह गया था। तेज बहाव की चपेट में एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की सूचना भी सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से जानकारी लेकर राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, जबकि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुटीं।

सुरक्षा, राहत और कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस

तमकनाला की घटना के बाद सरकार का फोकस राहत-बचाव के साथ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति, वैकल्पिक कनेक्टिविटी और आवाजाही बहाल करने पर है। मुख्यमंत्री धामी की लगातार मॉनिटरिंग और अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश सरकार की सक्रिय आपदा प्रबंधन नीति को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कठिन परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]