Connect with us

10 जुलाई को होंगे दो विधानसभा सीटों में उपचुनाव,काजी निजामुद्दीन मंगलौर और बुटोला बद्रीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी।

उत्तराखण्ड

10 जुलाई को होंगे दो विधानसभा सीटों में उपचुनाव,काजी निजामुद्दीन मंगलौर और बुटोला बद्रीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी।

संवादसूत्र देहरादून: कांग्रेस ने चमोली जिले के अंतर्गत बदरीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश प्रभारी सैलजा की संस्तुति के बाद कांग्रेस आलाकमान ने दोनों प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है।
प्रदेश में 10 जुलाई को बदरीनाथ व मंगलौर सीट के लिए उपचुनाव होना हैै। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ सीट कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र सिंह भंडारी ने जीती थी, जिनके भाजपा में शामिल होने के कारण ही यह सीट रिक्त हुई। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में उपचुनाव में कांग्रेस की नजर इन दोनों सीटों पर है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीते राजेंद्र भंडारी इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस इस सीट को काफी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने इस सीट पर अपने वरिष्ठ नेता लखपत बुटोला पर दांव खेला है। वह जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हंै। उनका नाम तय करते हुए पार्टी ने जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा है।
मंगलौैर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वह 2017 में इस सीट पर जीत हासिल कर विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 में वह नजदीकी मुकाबले में बसपा प्रत्याशी सरबत करीम अंसारी से चुनाव हार गए थे। अंसारी के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। काजी निजामुद्दीन की क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने फिर से उन्हीं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि वह इस सीट को इस बार जीतने में सफल रहेगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]