उत्तराखण्ड
राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
केन्द्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 01 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह की जाएगी। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए लगभग ₹50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके अंतर्गत जनपद के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के छह आवासों एवं चाहरदीवारी निर्माण के लिए ₹3.13 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं जनपद स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के 8 तथा टाइप-चतुर्थ के 4 आवासों के निर्माण हेतु ₹36.64 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है।
इसके अलावा जनपद के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के छह एवं टाइप-तृतीय के एक आवास निर्माण के लिए ₹3.47 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु ₹5.91 करोड़ तथा जनपद के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए ₹61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।




