Connect with us

मोदी सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा,देखिए किन्हें मिली अहम जिम्मेदारी।

उत्तराखण्ड

मोदी सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा,देखिए किन्हें मिली अहम जिम्मेदारी।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. कैबिनेट का गठन होने के बाद सोमवार शाम को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों के विभागों को दोहराया गया है. जबकि कुछ के मंत्रालय बदले गए हैं. मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं. 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं. स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. बाकी बचे मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास रखे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं. इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री को अलॉट नहीं किए गए हैं… सभी प्रधानमंत्री के पास रहेंगे।रविवार को पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री

1.  राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
9. एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
15.वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता 
16.राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
17.प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
18.जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
19.गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
20.अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावत– संस्कृति; और पर्यटन
24.अन्नूपूर्णा देवी– महिला एवं बाल विकास
25.किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27.मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
28.जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
29.चिराग पासवन– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30.सीआर पाटिल– जल शक्ति।

जयंत चौधरी : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

श्रीपद नाईक : ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

पंकज चौधरी: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।

कृष्णपाल गुर्जर: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

रामदास अठावले : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

रामनाथ ठाकुर : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

नित्यानंदराय: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

वी सोमन्ना : जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

पी चंद्रशेखर पेम्मासानी: ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

एसपी सिंह बघेल: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री।

शोभा करंदलाजे: MSME राज्य मंत्री।

कीर्तिवर्धन सिंह: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री।

बीएल वर्मा: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

शांतनु ठाकुर: शिपिंग राज्य मंत्री
सुरेश गोपी: टूरिज्म कल्चर राज्य मंत्री।

एल मुरुगन: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

अजय टम्टा: परिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

कमलेश पासवान: ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

भागीरथ चौधरी: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

सतीश चंद्र: दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री।

संजय सेठ: रक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू: अल्पसंख्यक राज्य मंत्री।

दुर्गादास उइके: जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

रक्षा खडसे: युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

सुकांता मजूमदार: शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

सावित्री ठाकुर: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

तोखन साहू: शहरी विकास राज्य मंत्री।

डॉक्टर राजभूषण चौधरी: जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा: भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री।

हर्ष मल्होत्रा: कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

निमुबेन बंभानिया: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

जॉर्ज कूरियन : अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

पवित्र मार्गरेटा: विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]