Connect with us

पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा चिन्ह से नवाज़ा गया

उत्तराखण्ड

पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा चिन्ह से नवाज़ा गया

पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है“: पुलिस महानिदेशक


देहरादून:आज गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पीध्एम, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, सहित समस्त अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]