Connect with us

पहले श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, अब राम-राम जप रहे: शिवराज सिंह।

उत्तराखण्ड

पहले श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, अब राम-राम जप रहे: शिवराज सिंह।

सँवादसूत्र देहरादून: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवभूमि में चार धाम पहले से थे। अब सैन्य धाम के रूप में पांचवां धाम बनने जा रहा है। सीडीएस बिपिन रावत का जिक्र करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले जिनको गली का गुंडा कहते थे, अब उनके कटआउट लगा रहे हैं। पहले श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, अब राम-राम जप रहे हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब में कितने परिवारों को मदद व बेरोजगारों को रोजगार दिया। एमपी में कर्ज माफी की बात की, लेकिन नहीं किया। चुनाव आये तो चार धाम-चार काम की बात करते हैं। राहुल गांधी बोल रहे है कि मैं डरता नहीं हूँ। तो डरा कौन रहा है। कब कब देश से भाग जाएं, पता नहीं चलता। राहुल की सभा मनोरंजन सभा होती है। राहुल गांधी के होते हुए कांग्रेस को किसी विरोधी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। महर्षि अरविंद ने जिस अति मानव की कल्पना की थी, वह मोदी हैं। जबकि कांग्रेस केकड़ा पार्टी बन गई है। एक दूसरे की टांग पकड़ कर खींचो। कहा कि भाजपा के समर्थन में लहर बह रही है। फिर सरकार बनाएगी। सरकार निरन्तरता रही।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]