Connect with us

उत्तराखंड में पहली बार मतदान केंद्रों पर मिलेगी मोबाइल जमा करने की सुविधा।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहली बार मतदान केंद्रों पर मिलेगी मोबाइल जमा करने की सुविधा।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग पहली बार मतदान केंद्रों पर मोबाइल डिपॉजिट (जमा) की व्यवस्था करेगा। अब मतदाता अपना मोबाइल सुरक्षित रूप से मतदान केंद्र पर जमा कर मतदान कर सकेंगे। इससे मोबाइल साथ होने पर होने वाली असुविधा और विवाद की स्थिति से राहत मिलेगी।

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान कक्ष के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। अब तक मतदाताओं को मोबाइल बाहर रखने के लिए निजी व्यवस्था करनी पड़ती थी, जिससे कई बार परेशानी होती थी। नई व्यवस्था के तहत मतदान केंद्र पर ही मोबाइल सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार यह सुविधा लागू की जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने चुनावी ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के मानदेय में भी वृद्धि की है। बीएलओ का वार्षिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया है। इसके अलावा पोलिंग और मतगणना कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा माइक्रो ऑब्जर्वर के भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।

मतदाता सूची और पहचान पत्र से संबंधित प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी बनाई गई है। अब मतदाता सूची में नाम अपडेट होने के बाद 15 दिनों के भीतर नया मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी मतदाता को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की यह नई व्यवस्था आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में लागू होगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]