Connect with us

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख : रेखा आर्या।

उत्तराखण्ड

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख : रेखा आर्या।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार : अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की 2000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण विभाग बहुत सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार कर रही है।

इस मौके पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, आईटीसी के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह, एचआर हेड अल्ताफ हुसैन, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]