Connect with us

भारी बारिश के अलर्ट पर सरकार सतर्क, ग्रामीण सड़कें युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश।

आपदा

भारी बारिश के अलर्ट पर सरकार सतर्क, ग्रामीण सड़कें युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 24×7 सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

10 जुलाई के लिए नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चम्पावत में रेड अलर्ट तथा देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के मद्देनजर जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर खराब मौसम की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित होल्डिंग प्वाइंट्स पर रोकने तथा भोजन, पेयजल, दवा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव ने नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी, जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वर्षा और भूस्खलन से बंद ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]