Connect with us

राज्यपाल ने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया

देहरादून : 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, श्री नरेश बंसल, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक श्री खजान दास, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, डी.जी.पी. श्री अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव श्री बी.के.संत सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।
इस अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य एवं नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया।
परेड ग्राउण्ड में 20कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, 46पी वाहिनी पी.ए.सी. महिला, उत्तराखण्ड पुलिस, आई.आर.बी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सी.पी.यू. ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आई.टी.बी.पी. को द्वितीय तथा उत्तराखण्ड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर वन विभाग, एस.डी.आर.एफ., ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, एम.डी.डी.ए., शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य तथा ग्राम्य विकास विभाग की झाँकी को संयुक्त रूप से प्रथम, स्मार्ट सिटी को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिये मा. राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये, जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) मा0 श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (04)
श्री कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक,एसडी.आरएफ. उत्तराखण्ड।
श्री प्रदीप मधुकर गोडबोले, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय।
श्री मुकेश त्यागी, निरीक्षक ना.पु., पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
श्री रामनरेश शर्मा, उप निरीक्षक, ना.पु. जनपद देहरादून।

                                        
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]