Connect with us

बॉयलर में धमाका होने से स्टील फैक्ट्री के 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे।

उत्तराखण्ड

बॉयलर में धमाका होने से स्टील फैक्ट्री के 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे।

संवादसूत्र देहरादून/ रुड़की: मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में आधी रात के समय धमाका होने के 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए बगैर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मुजफ्फरनगर पुलिस के सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास कम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं सभी का उपचार चल रहा है अगर कोई तहरीर देगा तो कारवाई जरूर की जायेगी।


More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]