Connect with us

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 396 सीटों में से 359 पर दाखिले हुए।

उत्तराखण्ड

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 396 सीटों में से 359 पर दाखिले हुए।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में आवंटित एमबीबीएस की 396 सीटों में से 359 पर दाखिले हो गए हैं। 37 सीटें खाली बची हैं। कुल मिलाकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों की मारामारी नजर आई जबकि निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई।

एचएनबी मेडिकल विवि ने 29 अगस्त को नीट यूजी प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन किया था। एमबीबीएस व बीडीएस की 977 सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से 653 पर दाखिले हुए हैं। 324 खाली रह गई। दून मेडिकल कॉलेज में 113 आवंटित सीटों में से 102 दाखिले हुए। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 94 में से 87 दाखिले हुए। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 114 आवंटित सीटों में से 102 पर दाखिले हुए। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 75 आवंटित सीटों में से 68 पर दाखिले हुए। हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 142 आवंटित सीटों के मुकाबले 100 दाखिले हुए जबकि एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 136 आवंटित सीटों के मुकाबले 60 दाखिले हुए। सीमा डेंटल कॉलेज में 92 में से 58 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 85 में से 44 सीटों पर दाखिले हुए हैं।

पहले चरण में सभी कॉलेजों में कुछ आरक्षण की सीटें भी खाली रह गई थीं। बची हुई एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए अब दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि शेष सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी का दूसरा चरण 11 सितंबर से शुरू होगा। 20 सितंबर को सीट आवंटन होगा। आवंटित सीटों पर 26 सितंबर तक दाखिले लेने होंगे।

दूसरे चरण में इन सीटों पर दाखिले का मौका
कॉलेज का नाम                        खाली सीटें
दून मेडिकल कॉलेज                   24
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज              24
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज             18
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज             16
हिमालयन मेडिकल कॉलेज            50
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज      90
गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय    118
सीमा डेंटल कॉलेज                        42
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज                  56

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]