Connect with us

एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सीएम से की भेंट।

उत्तराखण्ड

एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सीएम से की भेंट।

संवादसूत्र देहरादून/खटीमा: एशियन गेम्स-2026 में पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके नगला तराई, खटीमा स्थित निजी आवास पर भेंट की।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में कपिल पोखरिया ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिल पोखरिया की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश के युवाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]