Connect with us

शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप,पहले चरण में 50 करोड़ खर्च होंगे।

उत्तराखण्ड

शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप,पहले चरण में 50 करोड़ खर्च होंगे।

संवादसूत्र देहरादून: मुनिकीरेती स्थित शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पहले चरण की सफलता और अनुभव के आधार पर दूसरे चरण में 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि से पार्क का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में परियोजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि पार्क का विकास प्रकृति की मौलिकता, प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए किया जाए। इसमें सिविल निर्माण कार्य न्यूनतम रखे जाएं और अनावश्यक निर्माण से बचा जाए। उन्होंने कहा कि पार्क के विकास का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक परिवेश को सुरक्षित रखते हुए जैव विविधता को बढ़ावा देना होना चाहिए। उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और विशेषताओं का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे और निर्माण लागत भी कम हो।

उन्होंने परियोजना को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क को प्रकृति आधारित पर्यटन और गतिविधियों के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए पर्यटकों और आगंतुकों को आकर्षित करने के साथ ही राजस्व अर्जन के संभावित स्रोतों की पहचान की जाए। पार्क के संचालन और रखरखाव का खर्च भविष्य में इसके स्वयं के राजस्व से पूरा करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाए।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रथम चरण की परियोजना इस तरह तैयार की जाए, जिससे पार्क पर्यटकों के लिए सुविधाजनक और आकर्षक बनने के साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर हो सके। पहले चरण के परिणामों और अनुभवों के आधार पर दूसरे चरण में इसके विस्तार की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन सुविधाओं और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क ऐसा मॉडल बने, जहां प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास एक-दूसरे के पूरक हों। बैठक में वन विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]