Connect with us

उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, विकास कार्यों और सुशासन मॉडल की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि तेज़ी से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि चारधाम, पंचकेदार, पंचबदरी, पंचप्रयाग, हेमकुंड साहिब, पूर्णागिरि, जागेश्वर, आदि कैलाश और ओम पर्वत जैसे धार्मिक स्थल देश-विदेश के श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण हैं। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन के साथ साहसिक, ईको, वेलनेस, ग्रामीण और होमस्टे आधारित पर्यटन को भी लगातार बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद सीमांत क्षेत्रों को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे वहां पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में 25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘राउंड द ईयर टूरिज्म’ की अवधारणा पर कार्य कर रही है। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देकर चारधाम के शीतकालीन गद्दी स्थलों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत दोनों धामों में विश्वस्तरीय सुविधाओं के विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सड़क, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। साथ ही निवेश, उद्योग, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए विश्वास जताया कि वे उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं को देशभर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को आगामी कुंभ में देवभूमि उत्तराखंड आने का भी आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड में हुए आधारभूत विकास, पर्यटन क्षेत्र में बदलाव और जनहितकारी पहलों की सराहना की। बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, छत्तीसगढ़ सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक धनंजय राठौर सहित 20 से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]