Connect with us

कॉंग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी,ये करेंगे पार्टी के लिए प्रचार।

उत्तराखण्ड

कॉंग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी,ये करेंगे पार्टी के लिए प्रचार।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी नौ अप्रैल को हरिद्वार व अल्मोड़ा में चुनावी रैली कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा, अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली होगी।

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम हैं। इसमें उत्तराखंड के 30 नेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य पूर्व मंत्रियों भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन अभी तक ईडी जांच में घिरे हरक सिंह कांग्रेस के प्रचार के लिए मैदान में नहीं दिखे।

पांचों लोकसभा सीटों से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट की मांग की जा रही थी। लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में पायलट का नाम नहीं है।

पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह नेगी, सुमित हृदयेश, विरेंद्र जाती, रवि बहादुर, खुशाल सिंह अधिकारी, मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, जीत राम के अलावा ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, ज्योति रौतेला को स्टार प्रचारक बनाया गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]