Connect with us

11 जुलाई से शुरू होगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन।

उत्तराखण्ड

11 जुलाई से शुरू होगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन।

संवादसूत्र देहरादून:भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 15 जुलाई, 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 11 जुलाई को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा।

उत्तराखंड, पीएम विकास योजना के अंतर्गत लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का साझेदार बनने वाला देश का पहला राज्य है। महोत्सव में देशभर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 40 प्रतिशत स्टॉल उत्तराखंड की पारंपरिक कला एवं शिल्प को समर्पित होंगे। इसके अलावा 20 फूड स्टॉलों पर गढ़वाली, कुमाऊँनी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।

पांच दिवसीय आयोजन में लाइव शिल्प प्रदर्शन, खरीदार-विक्रेता संवाद, उद्यमिता एवं डिजिटल मार्केटिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में उद्घाटन दिवस पर ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ प्रस्तुति देंगे, जबकि आगामी दिनों में ज्योति नूरां, किशन महिपाल, विवेक नौटियाल, माया उपाध्याय, पांडवाज़ और परमिश वर्मा सहित कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक कला, शिल्प और पाक विरासत को बढ़ावा देने के साथ कारीगरों एवं उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]