Connect with us

यूक्रेन के कई शहरों में तबाही, लोग दहशत में शहर और घर छोड़ रहे,8 नागरिकों की मौत।

देश-विदेश

यूक्रेन के कई शहरों में तबाही, लोग दहशत में शहर और घर छोड़ रहे,8 नागरिकों की मौत।

सँवादसूत्र: लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मिसाइल हमले में यूक्रेन के 8 नागरिकों की मौत हो गई है। उधर, यूक्रेन का दावा है कि उसने 6 रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराया है। बताया जाता है कि यूक्रेन के कई गांव पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। यहां सिलसिलेवार धमाके हो रहे हैं। इस बीच, बेलारूस बॉर्डर से भी रूस ने हमला बोल दिया। रूस अब तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। दूसरी तरफ, NATO भी अब रूस के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हैरानी की बात यह है रूसी राष्ट्रपति जहां हमले की बात स्वीकार कर रहे हैं, वहीं उनकी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन पर अब तक कोई हमला नहीं किया।

इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने नेशनल टेलिविजन पर हमले का ऐलान किया। धमकाने वाले अंदाज में बोले कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेस की तरफ था।

इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।

हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूसी विमानों को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए।

थोड़ी देर बाद यूक्रेन ने एक और बयान जारी किया। रूस, यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से… बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।

• रूस-यूक्रेन विवाद में एक बार फिर चीन के साथ खड़ा नजर आ रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इस तरह की हरकतों से विवाद हल होने के बजाए और बढ़ेगा।रूस ने कहा- हमने यूक्रेन के एयरबेस और एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है। पूर्वी यूक्रेन में दो गांवों पर कब्जा भी किया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहांस्क में 5 रूसी एयरक्राफ्ट और एक हेलिकॉप्टर मार गिराया।

यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से… रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर इलाकों पर हमले जारी हैं।

यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है। फ्लाइट को नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM भेजा गया था यानी फ्लाइ दौरान खतरे की आशंका जाहिर की गई थी।

यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया गया।

रूस का दावा- यूक्रेनी शहर निशाना नहीं, सैन्य ठिकाने तबाह कर रहे हैं,यूक्रेन में मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है।

UN में लिया जा सकता है रूस के खिलाफ फैसला पुतिन ने ये ऐलान UNSC की बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस – यूक्रेन तनाव पर ही चल रही vec 8 , अब रूस पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है। US सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस का है कि कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद पुतिन ने NATO

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]