Connect with us

एनसीसी के विस्तार को मिलेगा नया बल, मुख्यमंत्री से महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट।

उत्तराखण्ड

एनसीसी के विस्तार को मिलेगा नया बल, मुख्यमंत्री से महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महानिदेशक ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास, प्रशिक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित भविष्य की योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार और इससे जुड़ी आधारभूत संरचना के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और राष्ट्रसेवा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]