Connect with us

यमुनोत्री धाम में नया रिकॉर्ड, पहली बार 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम में नया रिकॉर्ड, पहली बार 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की चुनौतियों के बीच चारधाम यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के 125 दिनों में शुक्रवार 21 अगस्त तक 48 लाख 4 हजार 897 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 42 लाख 82 हजार 263 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस तरह इस वर्ष अब तक 5 लाख 22 हजार 634 अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं।

इस बीच यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार यहां 6 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। 21 अगस्त तक यमुनोत्री में 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में पूरे यात्रा सीजन में 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंचे थे।

चारों धामों में अब तक बदरीनाथ में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 7 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री में 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में 2 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।

बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 3 लाख 62 हजार 304 अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था। मानसून को देखते हुए यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन यात्रा को नियंत्रित भी कर रहा है और श्रद्धालुओं के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारों धामों और यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मौसम के अनुरूप यात्रा संचालन को नियंत्रित किया जा रहा है और संबंधित जिलों के जिलाधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यमुनोत्री में वर्षवार श्रद्धालु

वर्षश्रद्धालु
20256,44,637
20245,15,067
20235,60,918
20226,21,538
202133,311
20207,728
20194,65,534
20183,94,445
20173,92,208
20161,55,129
20151,22,926
201438,294
20132,53,110
20124,13,615
20114,48,945
20103,09,634
20093,22,242
20083,27,611
20072,87,870
20062,16,883
20051,69,046
20041,02,331
200378,050
200254,023
200154,074
200088,672
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]