Connect with us

नीति आयोग ने राज्य के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर दिया जोर।

उत्तराखण्ड

नीति आयोग ने राज्य के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर दिया जोर।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम का स्वागत किया। बैठक में राज्य की प्रगति, आर्थिक विकास और प्रमुख उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स 2023-24 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, कुपोषण उन्मूलन, टेलीमेडिसिन, क्षमता निर्माण और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नीति आयोग से तकनीकी सहयोग की आवश्यकता बताई।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने उत्तराखंड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं नवजात मृत्यु दर जैसे स्वास्थ्य संकेतकों में राज्य राष्ट्रीय औसत से बेहतर है, लेकिन इनमें और सुधार की जरूरत है। उन्होंने संस्थागत प्रसव, टीबी उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रॉमा केयर और आयुष इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]