Connect with us

पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश।

उत्तराखण्ड

पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। जिला प्रशासन समेत सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि वह स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]