Connect with us

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों को किया सम्मानित।

संवादसूत्र देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। उन्होंने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों का हालचाल जाना और उन्हें सम्मानित करते हुए वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को स्मरण करने का पावन पर्व भी है। शहीद परिवारों के प्रति राज्य सरकार सम्मान और संवेदना का भाव रखती है तथा उनके साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान पूरे समाज और राष्ट्र का सम्मान है।

केरन सेक्टर में पांच आतंकियों को मार गिराया था

पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल विकासखंड के ग्राम क्वाला निवासी अमित कुमार अणथ्वाल 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवाएं दीं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनाती के दौरान अप्रैल 2020 में केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। अभियान में उनके साथियों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इसी दौरान अमित कुमार अणथ्वाल समेत पांच जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी वीरता और पराक्रम के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं। शहीद अमित कुमार अणथ्वाल का नाम भी अमर वीरों में सदैव सम्मान और गर्व के साथ लिया जाएगा। राज्य सरकार उनके बलिदान और वीरता की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने तथा शहीद परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]