Connect with us

हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता।

उत्तराखण्ड

हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने ट्रैकर्स की लोकेशन, मौसम की स्थिति तथा हवाई और पैदल चलाए जा रहे बचाव अभियानों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय से अभियान में जुटी हैं। ट्रैकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

जिलाधिकारी ने हेलीपैड पर रेस्क्यू होकर पहुंचने वाले ट्रैकर्स के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस, चिकित्सा दल और राहत सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने को कहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]