Connect with us

कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू।

उत्तराखण्ड

कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी: उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में गए ट्रेकर्स एवं अन्य सदस्यों में से सोमवार को 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

प्रशासन के अनुसार, कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। इस तरह दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान हर्षिल सहित अन्य पड़ावों पर संबंधित टीमों के बीच आवश्यक समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सोमवार शाम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ ही यात्रियों से जुड़ी अन्य आवश्यक सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]