Connect with us

राज्य में गर्मी से राहत के आसार, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी।

उत्तराखण्ड

राज्य में गर्मी से राहत के आसार, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग द्वारा 27 मई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों में भी तेज हवाएं और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली तथा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

30 और 31 मई के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]