Connect with us

चौहान बने राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष व पैन्यूली बने महामंत्री।

उत्तराखण्ड

चौहान बने राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष व पैन्यूली बने महामंत्री।

संवादसूत्र देहरादून/अल्मोड़ा : राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। देर रात घोषित परिणाम के मुताबिक राम सिंह चौहान अध्यक्ष व रमेश चंद्र पैन्यूली महामंत्री निर्वाचित हुए।
राम सिंह चौहान को 1539 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र राणा को केवल 546 मत से संतोष करना पड़ा। महामंत्री निर्वाचित रमेश पैन्यूली को 852 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित जोशी को 424 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार चौधरी को 842 वोट व नरेंद्र सिंह को 513 वोट से ही संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री पद पर जगदीश बिष्ट ने 1008 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश घिल्डियाल को 734 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह सजवाण को 485 व गणेश पाठक को 408 मत मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने रात 11 बजे शहर में विजय जुलूस भी निकाला।

इससे पूर्व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार प्रात: आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न दो बजे तक चला। कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर सात, संयुक्त सचिव पद पर चार व कोषाध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। यहां कुल 2770 मतदाता रहे, जिनमें से 2690 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया में प्रदेश के 13 जिलों से पहुंचे शिक्षकों का उत्साह देखते ही बना। मतदान के बाद देर शाम मतगणना शुरू हुई। संघ के अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान ने शुरुआती चरण में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 393 मतों से बढ़त बना ली थी। उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह बंगवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 25 मतों से आगे रहे। महामंत्री पद पर रमेश पैन्यूली शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]