Connect with us

पुलिस विभाग को मिलेगी नई सुविधा, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित।

उत्तराखण्ड

पुलिस विभाग को मिलेगी नई सुविधा, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई टिहरी में पुलिस विभाग को 90 वर्गमीटर निःशुल्क भूमि आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। इस भूमि का उपयोग पुलिस विभाग की कल्याणकारी और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि को पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित कर उसकी अनुपालन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पुलिस विभाग को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी और पुलिस कर्मियों से जुड़ी कल्याणकारी व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ होंगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]