Connect with us

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, काजी निजामुद्दीन ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

उत्तराखण्ड

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, काजी निजामुद्दीन ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

संवादसूत्र देहरादून: कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने पत्रकार वार्ता कर आगामी चुनाव प्रक्रियाओं की निष्पक्षता, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और प्रशासनिक तंत्र के कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र में जनता के विश्वास की बुनियाद हैं और किसी भी स्तर पर मतदाता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कई क्षेत्रों से विसंगतियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम मतदाता सूची जारी होने को लेकर चिंता है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारों में बदलाव को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने विभिन्न चुनावों के उदाहरण देते हुए चुनाव प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्राम नाथूनखेड़ी, नारसन के ग्राम प्रधान चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सुशील कुमार 22 वोटों से चुनाव जीते थे, लेकिन आठ बार पुनर्मतगणना के बाद उन्हें एक वोट से हारा हुआ घोषित किया गया। उन्होंने इसे मतदाताओं के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

मंगलौर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनाव जीत चुके व्यक्ति का नामांकन बाद में नजूल भूमि पर कब्जे की शिकायत के आधार पर निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पर्याप्त जांच और सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया।

सहकारिता चुनाव को लेकर भी उन्होंने परिसीमन में बदलाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परिसीमन अधिसूचित होने के बाद उसे बदलकर नए परिसीमन के आधार पर चुनाव कराए गए। इसके साथ ही उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में छात्र नेता विनीत भट्ट की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से चुनाव प्रभावित हुआ।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि जनता को अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने और जिताने का पूरा अधिकार है, लेकिन सवाल यह है कि क्या चुनाव प्रक्रिया के बीच प्रशासनिक हस्तक्षेप स्वीकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक व्यक्ति के मताधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएगी और किसी के मताधिकार का उल्लंघन नहीं होने देगी।

उन्होंने भाजपा से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया का महत्व सिखाने की अपील भी की। कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें लोकतंत्र की मजबूत परंपराओं से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, माइनॉरिटी विभाग के चेयरमैन सुलेमान अंसारी, सोशल मीडिया चेयरमैन अभिनव थापर, पूर्व पालिका अध्यक्ष इस्लाम अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]