Connect with us

पीपलकोटी टनल में राहत-बचाव अभियान जारी, डीएम ने मौके से संभाली निगरानी।

उत्तराखण्ड

पीपलकोटी टनल में राहत-बचाव अभियान जारी, डीएम ने मौके से संभाली निगरानी।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

टनल में फंसे लोगों में से अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना समेत अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें जुटी हुई हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों को पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]