Connect with us

चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा: राज्य में नए हेलीपोर्ट और एयरस्ट्रिप विकसित करने पर जोर।

उत्तराखण्ड

चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा: राज्य में नए हेलीपोर्ट और एयरस्ट्रिप विकसित करने पर जोर।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम हेली सेवाओं के सुरक्षित संचालन और विमानन अवसंरचना के विस्तार को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने चारधाम हेली सेवाओं के प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में चारधाम हेली सेवाओं का पहला चरण 19 अप्रैल से 26 जून तक सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हुआ। दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने, आवश्यक अवसंरचना विकसित करने और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान परिचालन सुरक्षा, मौसम संबंधी सूचना तंत्र और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त वेदर ऑब्जर्वेशन स्टेशन स्थापित करने पर भी सहमति बनी, ताकि मौसम पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ाई जा सके।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा ने उत्तराखंड के लिए भविष्य का विमानन रोडमैप प्रस्तुत करते हुए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही संशोधित उड़ान (यूडान) योजना के तहत लैंसडाउन, रामनगर और नैनीताल में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए आवश्यक अवसंरचना विकसित करने तथा राज्य में तीन नए एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता का अध्ययन कराने पर भी सहमति बनी।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और अवसंरचना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। बैठक में अगस्त 2026 के मध्य विकास कार्यों की प्रगति की दोबारा समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]