Connect with us

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने मुलाकात की। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने और भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सपना राणा को जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें 3060 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टिहरी गढ़वाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा सपना राणा का चयन इसी प्रशिक्षण के बाद जर्मनी में नर्स के रूप में हुआ है।

सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल (टिहरी गढ़वाल) से तथा नर्सिंग की पढ़ाई स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से पूरी की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित अस्पताल में नियुक्ति मिली है।इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]