Connect with us

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, आज से घर-घर गणना फार्म बांटेंगे बीएलओ।

उत्तराखण्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, आज से घर-घर गणना फार्म बांटेंगे बीएलओ।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का अभियान शुरू हो जाएगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराएंगे और आगामी 7 जुलाई तक इनका डिजिटलीकरण किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं और अब प्रत्येक मतदाता तक इन्हें पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म भरवाएंगे तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से उनका डिजिटलीकरण करेंगे। इस अवधि में मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा, हालांकि उन्हें अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ उपलब्ध कराना होगा।

‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता नौकरी या अन्य कारणों से दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआई-नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिन के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेगा।

यदि किसी मतदाता के घर पर पहली बार संपर्क नहीं हो पाता है तो बीएलओ तीन बार तक घर का दौरा करेंगे। साथ ही घर पर एक स्टीकर लगाकर अगले भ्रमण की तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करेंगे, ताकि मतदाता सुविधानुसार संपर्क कर गणना फार्म भरवा सकें।

14 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं, 14 जुलाई से 11 सितंबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई-नेट ऐप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकता है, जिस पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के दौरान विचार किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]