उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को चारधाम समेत प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना।

संवादसूत्र देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर देवभूमि उत्तराखण्ड के चारों धाम—बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
इस दौरान विश्व प्रसिद्ध मां शक्ति मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर तथा अन्य प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र नेतृत्व की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने देश की प्रगति, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए ईश्वर से मंगलकामना की।
मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घ जीवन की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए भी विशेष प्रार्थनाएं अर्पित कीं।
चारों धामों के मुख्य पुजारियों और संतों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं को नई प्रतिष्ठा मिली है तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। संतों ने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखण्ड को भी वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता, संत समाज और श्रद्धालुओं की शुभकामनाएं एवं प्रार्थनाएं सदैव प्रधानमंत्री के साथ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का जो नया युग प्रारंभ हुआ है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।




