Connect with us

वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, पर्यटन सीजन के लिए हाई अलर्ट।

उत्तराखण्ड

वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, पर्यटन सीजन के लिए हाई अलर्ट।

संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी: सर्किट हाउस हल्द्वानी में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न अहम मुद्दों पर कड़े निर्देश दिए।
बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, पर्यटन सीजन की तैयारियां, कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्थायी समाधान खोजने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और अलर्ट सिस्टम स्थापित करने के साथ ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24×7 सक्रिय रखने को कहा।
पर्यटन सीजन को लेकर मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने, शटल सेवा और वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कानून-व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी और ओवरचार्जिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही 24 घंटे निगरानी और नियमित चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे तराई-भावर क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा गया।
उन्होंने ग्रीष्मकाल और मानसून से पहले विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]