Connect with us

टिहरी झील में सी-प्लेन की सफल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।

उत्तराखण्ड

टिहरी झील में सी-प्लेन की सफल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।

संवादसूत्र देहरादून/टिहरी: टिहरी बांध की झील में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सी-प्लेन उतारने का ट्रायल सफल रहा। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सी-प्लेन शाम करीब 5:30 बजे कोटी कॉलोनी स्थित टिहरी झील में सुरक्षित उतरा।
सुबह से ही ट्रायल को लेकर पर्यटन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। पहले सुबह 9 बजे और फिर दोपहर 12 बजे लैंडिंग का समय तय किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से समय में बदलाव होता रहा। अंततः शाम को सफल लैंडिंग के साथ यह बहुप्रतीक्षित प्रयास सफल हुआ।
सी-प्लेन ने झील में दो बार लैंडिंग और टेकऑफ किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सफल ट्रायल के बाद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के अनुसार, कंपनी द्वारा बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ट्रायल जारी रहेगा ताकि सभी तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जा सके। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सी-प्लेन संचालन से झील में चल रही बोटिंग गतिविधियां प्रभावित न हों।
करीब 19 सीटों वाले इस सी-प्लेन का संचालन स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यदि आगामी ट्रायल भी सफल रहते हैं, तो यहां नियमित सी-प्लेन सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ देहरादून और टिहरी के बीच तेज कनेक्टिविटी बनेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक आकर्षक अनुभव भी साबित होगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]