Connect with us

टीएचडीसी टनल हादसा: दो लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज।

उत्तराखण्ड

टीएचडीसी टनल हादसा: दो लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज।

संवादसूत्र देहरादून /चमोली, 16 अगस्त। चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रविवार को रेस्क्यू अभियान और तेज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की निगरानी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। टनल के भीतर पानी का स्तर कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों को प्रभावित हिस्सों तक पहुंचने में आसानी हो।

रेस्क्यू अभियान में टनल के भीतर फंसी मशीनों और अन्य भारी अवरोधों को हटाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की मदद से मशीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे टनल के अंदर आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सके। मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित सभी स्थानों पर बारीकी से खोजबीन की जा रही है।

रेस्क्यू टीमें मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और उन सभी हिस्सों की गहन जांच कर रही हैं, जहां लापता लोगों के होने की संभावना है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए टीमें लगातार आगे बढ़ रही हैं।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि आठ लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]