Connect with us

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को एफआरआई में होगा।

उत्तराखण्ड

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को एफआरआई में होगा।


संवादसूत्र देहरादून: 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में 07 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा। Policing in Amrit Kaal थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि 12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के पश्चात् इसे अपने राज्य में कराने का अवसर मिला है। इससे पूर्व 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

अशोक कुमार ने बताया कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में पूर्वाहन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

समापन समारोह रविवार, 08 अक्टूबर, 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में सायं 04ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह जी ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहृदय सहमति दे दी है।


BPR&D द्वारा AIPSC का पहली बार आयोजन वर्ष 1960 में बिहार में किया गया था। तब से इसे अभी तक 48 बार विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है। विभिन्न राज्य पुलिस बलों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर BPR&D प्रत्येक AIPSC के विषय निर्धारित करता है। इन्हीं निर्धारित विषयों पर पेपर आमंत्रित किये जाते हैं तथा चर्चा एवं नीति निर्धारण के सुझाव केन्द्रित होते हैं।

अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है। इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना और पुलिस अधिकारियों, सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है।
विगत अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी जो 22 से 23 अप्रैल, 2022 तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित की गई थी।

तैयारीः-
49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के लिए श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति गठित की गयी है, जो समस्त तैयारियों का पर्यवेक्षण कर रही है। श्री बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण इसके आयोजन सचिव हैं। समिति के अन्य सदस्य श्री पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार, श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री एन एस नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, श्री सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम, श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस, सुश्री पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना हैं।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक टेकनिकल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन में बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। एग्जीबिशन को देखने के लिए देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]