Connect with us

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सुशासन में कर्मचारियों की भूमिका को बताया अहम।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सुशासन में कर्मचारियों की भूमिका को बताया अहम।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा एवं प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं सुरेन्द्र सिंह रावत, संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहीं से नीतियों का निर्माण होता है और विकास की दिशा तय की जाती है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सचिवालय परिवार की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी शासन तथा जनता के बीच विश्वास के मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उनकी कार्यकुशलता, कर्मनिष्ठा और समर्पण से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी उद्देश्य से कर्मचारी संगठनों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत, प्रेरित और संतुष्ट कर्मचारी तंत्र सुशासन की सबसे बड़ी ताकत होता है। शासन और कर्मचारी यदि टीम भावना के साथ कार्य करें तो विकास कार्यों में तेजी आती है और जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें सचिवालय परिवार की भूमिका बेहद अहम है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड सचिवालय बेहतर कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय और सकारात्मक कार्य वातावरण के माध्यम से सुशासन एवं कार्यकुशलता की नई मिसाल स्थापित करेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]