Connect with us

कांग्रेस ने जारी की 10 टिकटों की सूची,हरीश रावत की बदली सीट।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने जारी की 10 टिकटों की सूची,हरीश रावत की बदली सीट।

सँवादसूत्र देहरादून: कांग्रेस ने अपनी 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की, साथ ही पहले घोषित प्रत्याशियों की सूची में भी बदलाव किया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत नैनीताल जिले की लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे, पहले उन्हें नैनीताल जिले की रामनगर सीट से टिकट दिया गया था। रामनगर सीट से पहले अब पूर्व सांसद महेंद्र पाल को टिकट दिया गया है। पहले उन्हें नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। कालाढूंगी से अब महेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है। पूर्व विधायक रणजीत रावत अल्मोड़ा जिले की सल्ट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

इसके साथ ही नैनीताल की लालकुआं सीट पर पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था, उन्हें मैदान से हटा लिया गया है।रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने का पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत विरोध कर रहे थे। पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप कर यह निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक संशोधित सूची कुछ देर बाद जारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के इस निर्णय की पुष्टि की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]