Connect with us

राज्यपाल ने समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

आर्मी

राज्यपाल ने समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

संवादसूत्र देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भी बधाई दी है।

नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों के सुदृढ़ युद्ध कौशल, रणनीति एवं सजगता के कारण भारत की विशाल सामुद्रिक सीमाएं सुरक्षित है।

राज्यपाल ने कहा कि “मैं उनकी वीरता, साहस, पराक्रम एवं समर्पण को नमन करता हूँ। बड़ी मात्रा में हमारे ऊर्जा संसाधन, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां समुद्र में संचालित होती है। इस विशाल संपदा से संपन्न समुद्र की रक्षा हमारे वीर नौसैनिक कर रहे हैं। भारत के आर्थिक विकास में भारतीय नौसेना का महत्वपूर्ण योगदान है। नौसेना के समर्पित अधिकारी और जवान देश को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड में भूतपूर्व नौसैनिकों की बड़ी संख्या है। आशा है कि राज्य में रह रहे भूतपूर्व नौसैनिक अपनी सेवा से प्राप्त अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास के लिए करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in आर्मी

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]