Connect with us

राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड विमेन बाइक रैली-2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना।

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड विमेन बाइक रैली-2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना।

देहरादून: राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन से त्रिकोण सोसाइटी द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड विमेन बाइक रैली-2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सशक्तीकरण हेतु आयोजित इस महिला बाइक रैली की थीम थी-अपने को साबित करने के लिये ड्राइव करो। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड विमेन बाइक रैली-2021 का आयोजन उन महिलाओं के लिए एक सार्थक प्रयास है, जो आज समाज में अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही है। आज हमारी बेटियां और महिलाएं किसी से कम नही है। कुछ वर्षों पहले जो काम केवल पुरुषों के लिए आरक्षित माना जाता था, आज हमारी बेटियां भी वो सारे काम कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी आज हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करें एवं इसे प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। महिलाएं बाइक चलाने से लेकर सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ कर रही हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना होगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विमेन बाइक रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में यह सन्देश पहुंचाना है कि आज की महिलाएं पूरे देश को सकारात्मक बदलाव की तरफ ले जा रही हैं। इसी उद्देश्य के लिए देश के विभिन्न राज्यों से महिलायें इस बाइक रैली में भाग लेने आयी हैं। इस रैली में 60 से अधिक महिला पुलिस कर्मी और महिला गार्डस तथा समाज के सभी वर्गों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर त्रिकोण सोसाइटी से सुश्री नेहा शर्मा, सुश्री किरण भट्ट, श्री निर्मल शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]