उत्तराखण्ड
अभाविप द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में महक बिष्ट और संध्या को मिला प्रथम स्थान।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240224-WA0024.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/कर्णप्रयाग: अभाविप द्वारा महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा बहनों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया, जिसमें छात्रा बहनों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में महक बिष्ट और संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के. एल. तलवाड़, तथा प्राध्यापक डॉ वेणीराम अंथवाल, डॉ योगेश चन्द्र नैनवाल, डॉ राधा रावत, डॉ इंद्रेश कुमार पाण्डेय, डॉ दिशा, डॉ नेहा तिवारी और छात्र संघ प्रतिनिधि अमनदीप कलसी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में…
प्रथम स्थान – महक बिष्ट,संध्या
द्वितीय स्थान – हिमानी,सुष्मिता
तृतीय स्थान – आइशा,ऋषिता
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)