Connect with us

बच्चों सहित महिला ने नहर में लगाई छलांग।

उत्तराखण्ड

बच्चों सहित महिला ने नहर में लगाई छलांग।

संवादसूत्र विकासनगर : आज थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर 01 से छलांग लगा दी है। पुलिस बल तथा जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर तथा मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद पुत्र शहजाद, उम्र 13 वर्ष तथा जैद पुत्र शहजाद, उम्र 12 वर्ष की तलाश हेतु मौके पर जल पुलिस तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आज सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]