Connect with us

महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा में आज घमासान, विशेष सत्र में हंगामे के आसार।

उत्तराखण्ड

महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा में आज घमासान, विशेष सत्र में हंगामे के आसार।

संवादसूत्र देहरादून: आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी और सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस व हंगामे के आसार हैं।
राज्य सरकार ने “नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार” विषय पर यह एकदिवसीय सत्र बुलाया है। सत्ता पक्ष इस दौरान महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में अपना समर्थन रखेगा। साथ ही, संसद में महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव का विरोध करने के आरोप में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी भी की गई है।
वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विपक्षी दल महिला सुरक्षा, अधिकार और 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को जोर-शोर से उठाएंगे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने महिला आरक्षण को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम कहा है।
सत्र से पहले ही दोनों पक्षों के तेवर आक्रामक बने हुए हैं, ऐसे में आज का विशेष सत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस के साथ राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]