Connect with us

फर्जी करेंसी मामले में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और नकली नोट बरामद।

उत्तराखण्ड

फर्जी करेंसी मामले में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और नकली नोट बरामद।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार:

हरिद्वार की कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी करेंसी मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार (जिला गुरदासपुर) और सुखबीर सिंह (जिला अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.10 लाख रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया गया प्रिंटर और एक वरना कार बरामद की है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि छह जुलाई को सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की जांच के दौरान टिंकू और सुमित को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पंजाब से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]