उत्तराखण्ड
अधिवक्ताओं के दो गुटों में भिड़ंत, तीन घायल।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/05/2482164-24032021-marpeetillustration256841.webp)
संवादसूत्र देहरादून: शहर कोतवाली से कुछ ही दूरी राजा रोड पर पुरानी रंजिश के चलते अधिवक्ताओं के दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन अधिवक्ताओं को काफी चोटें आई हैं। एक पक्ष की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह निवासी नकरौंदा ने बताया कि वह कोर्ट के पास एक ऑफिस में काम करते थे । दो साल पहले उन्होंने वहां से काम छोड़ दिया और अलग ऑफिस खोलकर काम करने लगे। बताया कि इस बात को लेकर उनसे रंजिश रखी जाने लगी, जिसके बाद उन पर एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। उस मुकदमे में एफआर लग चुकी है। रंजिश के चलते गुरुवार देर शाम कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया जिससे वह लहूलुहान और और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)