उत्तराखण्ड
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि।

संवादसूत्र देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वर्गीय जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी जगत के एक प्रतिष्ठित नाम थे। खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा और युवा खिलाड़ियों के लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत बना रहेगा।




