Connect with us

पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि पर उत्तराखंड की सराहना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिखा बधाई पत्र।

उत्तराखण्ड

पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि पर उत्तराखंड की सराहना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिखा बधाई पत्र।

संवादसूत्र देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड को ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उत्तराखंड ने यह उपलब्धि 8 जुलाई 2026 को हासिल की थी।

बधाई पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने पूर्ण साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर देश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि जहां समग्र शिक्षा के माध्यम से स्कूली शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है, वहीं ‘उल्लास’ औपचारिक शिक्षा से वंचित वयस्कों को आधारभूत साक्षरता, जीवन कौशल और डिजिटल दक्षता प्रदान कर सशक्त बना रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड की उपलब्धि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण साक्षर राज्य बनना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं जनभागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब साक्षरता से आगे बढ़कर प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]